✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

पीवीटीजी बसाहटों में दूसरे चरण के शिविर शुरू, योजनाओं का शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ दिलाने अधिकारी पहुंचे गांवों में

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 29 जनवरी 2024दे देखा गया: 786 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 29 जनवरी 2024/ पीएम जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागीय योजनाओं के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन एवं समयबद्ध शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु पीवीटीजी बसाहटों के ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण के तीन दिवसीय बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प...

अंबिकापुर 29 जनवरी 2024/ पीएम जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागीय योजनाओं के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन एवं समयबद्ध शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु पीवीटीजी बसाहटों के ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण के तीन दिवसीय बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक बहुद्देशीय शिविर के संचालन के लिए नोडल अधिकारी और विकासखंड वार अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को विकासखंड स्तरीय नोडल और सीईओ जनपद पंचायत को खंड स्तरीय सहायक नोडल बनाया गया है। इन शिविरों का उद्देश्य शत प्रतिशत हितग्राहियों को नौ केंद्रीय मंत्रालयों की 11 योजनाओं पक्के आवास, संपर्क सड़कें, पेयजल की उपलब्धता, मेडिकल सुविधा, छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, बहुद्देशीय केंद्रों का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण, वन धन केंद्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाइल सर्विस की उपलब्धता, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास से जोड़ना है। इसी कड़ी में सोमवार को आधार कार्ड हेतु लुण्ड्रा जनपद पंचायत के सपड़ा, बबोली, जोरी और चंगोरी में, उदयपुर जनपद पंचायत के मरेया, सितकालो, केसमा और बुले में शिविर आयोजित किया गया। इसी तरह मैनपाट के उडुमकेला कोरवा आश्रम, कदनई पंचायत भवन, पीडिया पंचायत भवन, बतौली जनपद पंचायत के तिरंग, बांसाझाल, बड़ादमाली, पंपापुर और ससौली आमादरहा, सीतापुर जनपद पंचायत के हल्दीसांड(जामझरिया), सुर और बागडोली तथा लखनपुर जनपद पंचायत के लोसंगा, लोसंगी और चांदो में शिविर का आयोजन किया गया। इन ग्रामों में शिविर का आयोजन आगामी 31 जनवरी और 02 फरवरी को भी किया जायेगा। मैनपाट जनपद पंचायत के ग्राम राजखेता पंचायत भवन, नर्मदापुर प्राथमिक शाला रगुवापारा और कलजीवा प्राथमिक शाला बरडांड, में आगामी 02 और 04 फरवरी को शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिले में दूसरे चरण के शिविर लगभग 125  बसाहटों में शुरू हो चुके हैं। इससे पूर्व 40 से ज्यादा ग्रामों को कवर किया गया है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...