✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

पेड न्यूज और राजनीतिक विज्ञापनों पर एमसीएमसी टीम द्वारा रखी जा रही निगरानी, राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 13 अप्रैल 2024दे देखा गया: 1226 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में दिनांक 16 मार्च 2024 से प्रभावशील हो गई है।12 अप्रैल को अधिसूचना का प्रकाशन होने के साथ नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संसदीय क्षेत्र में मतदान 07 मई एवं मतगणना 04 जून को होगा...

Advertisement
अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में दिनांक 16 मार्च 2024 से प्रभावशील हो गई है।12 अप्रैल को अधिसूचना का प्रकाशन होने के साथ नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
संसदीय क्षेत्र में मतदान 07 मई एवं मतगणना 04 जून को होगा।
  आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) क्रियाशील हो गई है। एमसीएमसी टीम की विभिन्न इकाइयों द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, एफएम रेडियो एवं सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अनुरूप रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर और जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति द्वारा पेड न्यूज की मॉनिटरिंग की जा रही है। समिति द्वारा राजनैतिक विज्ञापनों पर भी नजर रखी जा रही है। पेड न्यूज होने पर उसकी जानकारी समिति द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर को दिया जायेगा और कार्यवाही करते हुए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उम्मीदवार को नोटिस जारी किया जायेगा। विज्ञापन अधिप्रमाणन की कार्यवाही भी एमसीएमसी समिति द्वारा की जाएगी। विभिन्न मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन जारी कराने एमसीएमसी समिति से पूर्व अधिप्रमाणन कराना अनिवार्य होगा। जिले में गठित एमसीएमसी द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि पर जारी किये जाने वाले राजनैतिक विज्ञापनों की सतत मॉनिटरिंग की जायेगी। समिति पेड न्यूज और विज्ञापनों सहित हेट स्पीच, एमसीसी के उल्लंघन के मामलों पर भी नजर रखेगी और संबंधित अधिकारियों को सूचित करेगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी माध्यम जैसे टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), ई-समाचार पत्र, बल्क एसएमएस व वाइस मैसेज, सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम, सोशल मीडिया वेब पेज पर राजनीतिक विज्ञापन प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी कमेटी से राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी अनुमति लेंगे। प्रिंट मीडिया विज्ञापन के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदु - कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी या अन्य संस्था, व्यक्ति, मतदान एवं मतदान के एक दिवस पूर्व बिना एमसीएमसी के प्रमाणीकरण के प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित नहीं करा सकेगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...