✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आंकाक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक के लोगों से किया संवाद

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 29 दिसंबर 2023दे देखा गया: 1060 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 28 दिसम्बर 2023/ भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आयोजित मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंकाक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान देश के...

Advertisement
अम्बिकापुर 28 दिसम्बर 2023/ भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आयोजित मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंकाक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान देश के 329 आकांक्षी जिले और 500 आकांक्षी ब्लॉक में स्वास्थ्य, पोषण, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे सहित क्षेत्रों में प्रगति के क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों से बात भी की। इस दौरान  प्रधानमंत्री श्री मोदी ने  500 आकांक्षी ब्लॉको को प्रेरणात्मक बनाने के लिए कम समय सीमा के लक्ष्य निर्मित करने टीमवर्क और नवाचार पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बता दें एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम यानी  आकांक्षी  विकासखंड कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विकास मानकों पर ब्लॉकों के प्रदर्शन में सुधार करना है। एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम, एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम की तर्ज पर शुरू किया गया है। एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम  के तहत सरगुजा के लखनपुर ब्लॉक का चयन किया गया है। इस दौरान चयनित आकांक्षी विकासखंडों के जिला कलेक्टर, सम्बन्धित अधिकारी तथा जनसामान्य शामिल हुए। जिला कलेक्टरेट स्थित एनआईसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार सहित जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...