✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

प्रशासनिक टीम अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, बेहतर समन्वय रखें, जिससे जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे - कलेक्टर श्री भोसकर

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 25 जून 2024दे देखा गया: 223 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर, 25 जून, 2024/  जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा क...

अंबिकापुर, 25 जून, 2024/  जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभी से तैयारी करनी होगी। शासकीय भूमि में अतिक्रमण के मामलों को गम्भीरता से लें तथा तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।धार्मिक, सांप्रदायिक मामलों में हुई शिकायत में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी स्वयं जांच करें और जांच पश्चात शिकायतकर्ता को वास्तविक स्थिति से जरूर अवगत कराएं। उन्होंने आगे कहा कि हमें एक टीम के रूप में काम करना है। राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम आपसी समन्वय के साथ, आमजनों के हित में कार्य करें। देश और प्रदेश की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

कलेक्टर ने कहा कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, हर छोटी से छोटी सूचना अपनी जानकारी में रखें, ताकि जिले में किसी तरह की शांति व्यवस्था भंग ना हो। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें और नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही आमजनों के साथ बेहतर व्यवहार रखें। एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी का बेहतर समन्वय हो, इसमें कमी या लापरवाही ना रहे। नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर नजर रखें। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें, ताकि किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत जानकारी मिल सके।

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कहा कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। इसलिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, लॉ एंड आर्डर को गम्भीरता से लें। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत जानकारी तैयार कर लें, आगामी बैठकों में बिंदुवार इसकी समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एएसपी श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सिंह राजपूत, सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...