✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

प्रशासन की सक्रियता से मैनपाट के ग्रामीणों की हुई सकुशल घर वापसी

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 19 मई 2024दे देखा गया: 1271 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 19 मई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम की सक्रियता से कर्नाटक में बंधक के रूप में काम कर रहे मैनपाट के चार ग्रामीणों की सकुशल घर वापसी रविवार को हुई। बता दें कि जिले के मैनपाट क्षेत्र के चार ग्राम...

Advertisement

अम्बिकापुर 19 मई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम की सक्रियता से कर्नाटक में बंधक के रूप में काम कर रहे मैनपाट के चार ग्रामीणों की सकुशल घर वापसी रविवार को हुई। बता दें कि जिले के मैनपाट क्षेत्र के चार ग्रामीण कर्नाटक के कुसल नगर बेला कुपा में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे।

इन ग्रामीणों को मैनपाट के एले नामक व्यक्ति द्वारा ज्यादा मजदूरी वेतन का लालच देकर ले जाया गया था। किंतु वहां ले जाकर उन्हें कम वेतन दिया जा रहा था। साथ ही मालिक के द्वारा गृह जिले वापस नहीं आने दिया जा रहा था। दबाव बनाकर बंधक श्रमिकों के रूप में काम कर रहे लोगों में राकेश, विजय, सागर, शिवचरण शामिल हैं। ग्राम कोट कापापारा थाना सीतापुर के निवासी राकेश ने किसी तरह अपने बड़े भाई संतोष कुमार से संपर्क किया और घर वापस आने में आ रही कठिनाई से अवगत कराया। जिसपर संतोष ने प्रशासन से संपर्क कर किया और उन्होंने ग्रामीणों के सुरक्षित घर वापसी के सम्बन्ध में आवेदन दिया।

Advertisement

कलेक्टर श्री विलास भोसकर के संज्ञान में घटना की जानकारी आते ही उन्होंने प्रशासनिक टीम को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जिसपर अमल करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम के संयुक्त प्रयास से मात्र 4 दिवस के भीतर रविवार को सभी ग्रामीण सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...