✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
बलरामपुर

बलरामपुर: सड़क के गड्ढे ने करवाया बड़ा हादसा, कई वाहन फंसे – यातायात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किया अस्थायी समाधान

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 24 अगस्त 2025दे देखा गया: 988 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स| बलरामपुर। बलरामपुर जिले के दलधोवा घाट द्वारपाल मंदिर से आगे सड़क के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे ने पिछले कुछ दिनों से लोगों के लिए गंभीर खतरा खड़ा कर रखा था। स्थानीय लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे थे, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स| बलरामपुर।

बलरामपुर जिले के दलधोवा घाट द्वारपाल मंदिर से आगे सड़क के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे ने पिछले कुछ दिनों से लोगों के लिए गंभीर खतरा खड़ा कर रखा था। स्थानीय लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे थे, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया।

बीती रात यह गड्ढा एक बड़े हादसे का कारण बन गया। देर रात एक पिकअप वाहन, एक कार और एक बाइक इस गड्ढे में फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में वाहनों को भारी नुकसान हुआ, जबकि सवार लोग घायल हुए हैं। हालांकि, घायलों की विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस टीम सुबह मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गड्ढे के पास स्टॉपर और रेडियम पट्टियाँ लगवाईं, ताकि अन्य वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके। इसके बाद टीम ने अपने जागरूकता दल और सहयोगियों की मदद से गड्ढे को पत्थरों से भरवाकर अस्थायी रूप से समस्या का समाधान किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है। यदि जल्द से जल्द सड़क की पक्की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में यह गड्ढा किसी गंभीर जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...