ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
बलरामपुर

बलरामपुर: आदिवासी किसान के खाते से ₹1.47 लाख की गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 20 जून 2025दे देखा गया: 535 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
बलरामपुर: आदिवासी किसान के खाते से ₹1.47 लाख की गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप

सरगुजा टाइम्स | बलरामपुर। जिले के रनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुर्गीखुर्द निवासी राजाराम सूरदर्शी ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (शाखा – चलाने) में संचालित अपने खाते से ₹1,47,000 की अवैध निकासी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुल...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स | बलरामपुर। जिले के रनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुर्गीखुर्द निवासी राजाराम सूरदर्शी ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (शाखा – चलाने) में संचालित अपने खाते से ₹1,47,000 की अवैध निकासी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
एवम कलेक्टर महोदय को भी आवेदन शोपा गया।

राजाराम सूरदर्शी, जो कि अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं और पढ़े-लिखे नहीं हैं, ने आवेदन में बताया कि उनका बैंक खाता नंबर 10400093775 है, जिसमें वे विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि जमा करते हैं। उन्होंने शिकायत में उल्लेख किया है कि उन्हें जानकारी मिली कि उक्त खाते से दिनांक 15 मई 2025 को कुल ₹1,47,000 की अवैध निकासी की गई है।

उन्होंने इस धोखाधड़ी के लिए अजीत कुमार गुप्ता एवं उनके पुत्र ब्रिज गुप्ता (निवासी ग्राम, लुर्गीखुर्द, तहसील चलगली व थाना चलगली, व पुलिस चौकी रनहत) पर शक जताया है, जो स्थानीय स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं।

Advertisement



पीड़ित ने बताया कि इस निकासी की जानकारी तब हुई जब खाते में केवल ₹42,000 शेष रह गए। इस संदर्भ में उन्होंने पहले 23 मई 2025 को सुशासन बिहार कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच अभी प्रक्रियाधीन है।

राजाराम सूरदर्शी ने अपने आवेदन में यह भी कहा कि वे अशिक्षित हैं, लिहाज़ा उनके दस्तावेज़ और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच दल गठित कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
बलरामपुर: आदिवासी किसान के खाते से ₹1.47 लाख की गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप | सरगुजा टाइम्स