✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

भव्य रैली के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक सूरजपुर जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 1 अगस्त 2023दे देखा गया: 1061 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

आज दिनांक 01-अगस्त-2023 दिन-मंगलवार को सूरजपुर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नव गठन के अवसर पर न्यू सर्किट हाउस सूरजपुर में प्रथम कार्यकारणी बैठक रखा गया। आज की यह बैठक संसदीय सचिव व भटगांव विधायक मान. श्री पारसनाथ राजवाड़े जी, सूरजपुर शहर कांग्...

Advertisement

आज दिनांक 01-अगस्त-2023 दिन-मंगलवार को सूरजपुर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नव गठन के अवसर पर न्यू सर्किट हाउस सूरजपुर में प्रथम कार्यकारणी बैठक रखा गया। आज की यह बैठक संसदीय सचिव व भटगांव विधायक मान. श्री पारसनाथ राजवाड़े जी, सूरजपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय डोसी जी, कांग्रेस नेता श्री दानिश रफीक जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री राहुल अग्रवाल जी, पूर्व एआईसीसी सदस्य श्री सुनील अग्रवाल जी की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में जिला कार्यकारिणी की नव गठन एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न ब्लॉक से आए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों एवं चलाए जा रहे योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और इसका लाभ दिलाने में अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रियता पूर्वक कार्य करने व प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष सैय्यद आमिल जी ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. ईमरान प्रतापगढ़ी जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी, पीसीसी अध्यक्ष मान. श्री दीपक बैज जी एवं छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन व छ.ग. अल्पसंख्यक कांग्रेस के मुखिया ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अमीन मेमन जी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

बैठक पश्चात जिला मुख्यालय सूरजपुर एवं बिश्रामपुर शहर में भव्य रैली निकाली गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा जगह-जगह नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल माला, मिठाई के साथ शानदार आतिशी स्वागत किया एवं इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर किया गया।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...