✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी हेतु जिले के अभ्यर्थियों को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 10 जुलाई 2024दे देखा गया: 1211 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 10 जुलाई 2024/ उपसंचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 दिसम्बर 2024 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ में आयोजित ह...

Advertisement

अम्बिकापुर 10 जुलाई 2024/ उपसंचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 दिसम्बर 2024 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ में आयोजित होना है। जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तर पर योग्य प्रशिक्षकों द्वारा 1.2 कि.मी. दौड़, बीम पुल अप, 9 फीट गड्ढा कूदना, बैलेंसिंग बीम में चलने इत्यादि का निःशुल्क प्रशिक्षण जिले के क्रीड़ा अधिकारियों, पुलिस बलों के शारीरिक प्रशिक्षकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा दिया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि जिले के समस्त ऐसे अभ्यर्थी जो अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, वे अपने समस्त दस्तावेज सहित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर कार्यालय में सम्पर्क कर 31 जुलाई 2024 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं, जिससे की निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...