✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले में 6 लाख 50 हजार 18 मतदाताओं 786 मतदान केन्द्र 1 लाख 71 हजार से ज्यादा युवा मतदाता शामिल

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 8 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 960 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 08 फरवरी 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक तथा मीडिया के प्रतिनिधियों क...

अंबिकापुर 08 फरवरी 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक तथा मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं  प्रेसवार्ता में जिले के सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान 8 फरवरी को अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भोस्कर ने बताया कि जिले में मतदान की शुद्धता एवं नाम विलोपन पर विशेष फोकस किया गया है। मतदाता सूची को परिशुद्ध बनाये रखने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान विधानसभा क्षेत्र से शादी पश्चात बाहर गई महिलाओं या अन्य कारणों से स्थायी रूप से बाहर गये मतदाताओं का नाम विलोपन करने के साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा घर.घर जाकर सत्यापन में मृत पाये गये मतदाताओं के नाम विलोपित किये गये है। इसी प्रकार बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर.घर जाकर सत्यापन के दौरान विशेष रूप से जिन युवाओं की 01 जनवरी 2024 को उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है उनका भी नाम जोड़ने का विशेष ध्यान दिया गया है। लोकसभा क्षेत्र सरगुजा में कुल 1802941 मतदाता . उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने राजनीतिक दलों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष निर्वाचन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने बताया कि 08 फरवरी 2024 की स्थिति में लोकसभा क्षेत्र सरगुजा में कुल 1802941 मतदाता हैंए जिसमें पुरुष मतदाता कुल 898269ए महिला मतदाता कुल 904639 एवं 33 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 की स्थिति में जिले में कुल 652126 मतदाता थे जिनमें 322475 पुरूषए 329634 महिलाए एवं 17 थर्ड जेण्डर मतदाता थे। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में कुल 193807 मतदाता हैं जिनमें 96404 पुरूष, 97400 महिला और 03 थर्ड जेण्डर मतदाता थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में कुल 256994 मतदाता जिनमें 126948 पुरूष, 130033 महिला एवं 13 थर्ड जेण्डर मतदाता थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में कुल 201325 मतदाता जिनमें 99123 पुरूष, 102201 महिला और 01 थर्ड जेण्डर मतदाता थे। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 की स्थिति में जिले में कुल 650018 मतदाता हैं जिनमें 321738 पुरूषए 328261 महिला एवं 19 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में कुल 194516 मतदाता हैं जिनमें 96879 पुरूषए 97633 महिला और 04 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में कुल 254049 मतदाता जिनमें 125671 पुरूषए 128365 महिला एवं 13 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में कुल 201453 मतदाता जिनमें 99188 पुरूषए 102263 महिला और 02 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 171229 युवा मतदाता हैंए जिसमें 18 से 19 आयुवर्ग के 20078 एवं 20 से 29 आयुवर्ग के कुल 151151 मतदाता शामिल हैं। वहीं जिले में कुल 7413 दिव्यांग एवं 03 ओवरसीज मतदाता हैं। वहीं विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा के कुल 7299 मतदाता हैं। मतदाताओं की संख्या में वृद्धि एवं कमी की स्थिति. प्रारम्भिक प्रकाशन के पश्चात 6 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक मतदाताओं के नाम जोड़नेए हटाने एवं संशोधन करने हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। जिसके आधार पर सरगुजा जिले में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या में वृद्धि एवं कमी हुई है। जिले में कुल 15418 नाम जुड़े एवं 17526 नाम विलोपित हुए हैं। जिसके आधार पर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक कुल मतदाताओं की संख्या में परिवर्तन आया हैए जिसमे कुल 2108 मतदाताओं के नाम विलोपित हुए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में कुल 709 नए मतदाता संख्या में बढ़तए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में 2945 मतदाताओ की संख्या में कमी एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में 128 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जिले में विधानसभावार मतदान केंद्रों की स्थिति जिले की तीनों विधानसभा में कुल 781 मतदान केन्द्र हैं जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में 254ए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में 282 जिसमें 01 मतदान केंद्र गेतरा सूरजपुर जिले के अंतर्गत आता है तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में 245 मतदान केन्द्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 भटगांव के अंतर्गत जिले के 06 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इस तरह जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 786 है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...