✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

मतदान दिवस के पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदान दलों से मिलकर व्यवस्था पर लिया फीडबैक

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 6 मई 2024दे देखा गया: 717 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 06 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय क्षेत्र 01 सरगुजा के लिए मंगलवार 07 मई को निर्वाचन होना है। जिसके लिए सोमवार 06 मई को मतदान दलों को रवाना किया गया और सभी अपने दल अपने मतदान केंद्रों में पहुंचे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिका...

Advertisement
अम्बिकापुर 06 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय क्षेत्र 01 सरगुजा के लिए मंगलवार 07 मई को निर्वाचन होना है। जिसके लिए सोमवार 06 मई को मतदान दलों को रवाना किया गया और सभी अपने दल अपने मतदान केंद्रों में पहुंचे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में जाकर मतदान केंद्रों में समुचित व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने मतदाताओं की सुविधा हेतु की गई समस्त तैयारियों का निरीक्षण कर  पेयजल, मतदाताओं हेतु छायादार शेड, शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर एवं रैम्प आदि का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने मतदान दलों से भी मिलकर उनसे व्यवस्था के सम्बन्ध में फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के संगवारी मतदान केंद्र क्रमांक 223 मोहनपुर 1, मतदान केंद्र क्रमांक 224 मोहनपुर 2,  पीवीटीजी आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 281 मरेया सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...