ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
ताजा खबर

मध्यप्रदेश में राशन घोटाला गरीबों का हक़ मारा, अमीर उठा रहे लाभ — मुरैना में बीपीएल कार्ड का गोरखधंधा बेनक़ाब

द्वारा: MAHENDRA SINGH LAHARIYAप्रकाशित: 31 अगस्त 2025दे देखा गया: 592 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

मध्यप्रदेश में राशन घोटाला गरीबों का हक़ मारा, अमीर उठा रहे लाभ — मुरैना में बीपीएल कार्ड का गोरखधंधा बेनक़ाब रिपोर्टर: महेन्द्र सिंह लहरिया मुरैना। मध्यप्रदेश में गरीबों के हक़ पर डाका डालने वाला एक बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रदेश में गरी...

Advertisement

मध्यप्रदेश में राशन घोटाला

गरीबों का हक़ मारा, अमीर उठा रहे लाभ — मुरैना में बीपीएल कार्ड का गोरखधंधा बेनक़ाब

रिपोर्टर: महेन्द्र सिंह लहरिया

मुरैना। मध्यप्रदेश में गरीबों के हक़ पर डाका डालने वाला एक बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रदेश में गरीबों के लिए चलाई जा रही बीपीएल कार्ड और राशन योजना अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। मुरैना ज़िले में यह खेल सबसे ज़्यादा उजागर हुआ है, जहां रोज़ाना 3 से 6 हज़ार रुपये की रिश्वत लेकर बीपीएल कार्ड बनाए जा रहे हैं।

अमीरों के पास बीपीएल कार्ड, गरीब लाइन में खड़े

जिन परिवारों के पास चार-चार गाड़ियां, पक्के मकान, महंगी संपत्ति और व्यापार हैं, वे भी अब बीपीएल सूची में शामिल हो चुके हैं। ये परिवार सरकारी राशन दुकानों से हर महीने गेंहू, चावल, शक्कर और केरोसिन तक उठाते हैं, जबकि ज़मीनी सच्चाई यह है कि जिनके पास खाने तक को अनाज नहीं है, वे महीनों से चक्कर काट रहे हैं।

गरीबों को यह कहकर डराया-धमकाया जाता है कि अगर ज़्यादा शिकायत की तो—

“आपका नाम सूची से काट दिया जाएगा।”

“जेल भेज देंगे।”

“कार्रवाई कर दी जाएगी।”

Advertisement

दलाल और पटवारी की मिलीभगत

इस गोरखधंधे में स्थानीय दलालों और राजस्व अमले (पटवारी तक) की मिलीभगत साफ तौर पर सामने आई है। दलाल खुलेआम गरीबों से कहते हैं —
“अगर कार्ड बनवाना है तो 3 से 6 हज़ार रुपये देने होंगे, तभी नाम सूची में डल पाएगा।”

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह खेल गांव से लेकर तहसील तक फैला हुआ है। दलाल पैसा लेकर सीधे अधिकारियों तक पहुंच बनाते हैं और अमीरों का नाम आसानी से जोड़वा देते हैं।

गरीबों का दर्द

कई गरीब परिवारों का कहना है कि उन्होंने महीनों से आवेदन कर रखा है, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया जाता है।
एक किसान ने बताया —
“हम सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं, कभी कहते हैं कि सर्वर डाउन है, कभी कहते हैं कि फॉर्म अधूरा है, तो कभी कहते हैं कि जांच होगी। लेकिन अमीर आदमी पैसा देकर एक ही दिन में कार्ड बनवा लेता है।”

राशन घोटाला ले रहा नया मोड़

अब यह मामला केवल बीपीएल कार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि राशन घोटाला एक नया मोड़ ले चुका है। हजारों टन सरकारी अनाज हर महीने उन घरों तक पहुंच रहा है, जिनके पास किसी भी चीज़ की कमी नहीं है। वहीं गरीब किसान और मज़दूरों को अपने बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी तक जुटाना मुश्किल हो रहा है।

राशन दुकानों पर भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। कई जगह गरीबों को पूरा अनाज नहीं दिया जाता, जबकि रिकॉर्ड में पूरा वितरण दिखाया जाता है। यह साफ तौर पर बताता है कि राशन घोटाले की जड़ें कितनी गहरी हैं।

कार्रवाई कब होगी?

लोगों का कहना है कि अगर सरकार ने इस मामले में तुरंत जांच नहीं कराई तो आने वाले समय में यह घोटाला प्रदेश का सबसे बड़ा जनकल्याण घोटाला साबित होगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर गरीबों को उनका हक़ नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...