✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए अब तक कुल 1 लाख 73 हजार से अधिक आवेदन जमा किए

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1006 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 12 फरवरी 2024/ महतारी वंदन योजना का लाभ लेने जिले की महिलाओं में उत्साह है, योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पहुंच रहीं महिलाओं के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान है। गांव-शहर में घर-घर से महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों, वार्ड कार्यालयों में जाकर ऑनलाइ...

अंबिकापुर 12 फरवरी 2024/ महतारी वंदन योजना का लाभ लेने जिले की महिलाओं में उत्साह है, योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पहुंच रहीं महिलाओं के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान है। गांव-शहर में घर-घर से महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों, वार्ड कार्यालयों में जाकर ऑनलाइन फार्म भरने में जुटी हैं, इतना ही नहीं महिलाएं स्वयं अपने सगे-सम्बन्धियों, आस-पड़ोस की महिलाओं को भी योजना का लाभ लेने जागरूक कर रहीं हैं। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिले में महतारी वंदन योजना के फार्म भरवाने के लिए निरंतर शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिले की महिलाओं द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए गत रविवार तक की स्थिति में 1 लाख 73 हजार 630 आवेदन जमा किए गए हैं।
महतारी वंदन योजना का फार्म भरने आयी महिलाओं ने प्रधनमंत्री और मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद-
जिला प्रशासन द्वारा महतारी जतन योजना का लाभ दिलाने लगाए गए शिविर में पहुंची वार्ड क्रमांक 27 भगत सिंह वार्ड की संगीता वर्मा बताती हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह योजना शुरू करके हम महिलाओं को आर्थिक संबल दिया है। फॉर्म भरने के लिए शिविर भी लगाया गया है, अधिकारी-जनप्रतिधि और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पूरा साथ मिल रहा है। वहीं महतारी वंदन योजना का फार्म भरने आंगनबाड़ी कार्यालय में पहुंची ग्राम डिगमा की नरमनी बताती हैं कि आज वह बहुत खुश हैं और इसका कारण है कि अब उन्हें योजना से प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि मिलेगी। वे कहती हैं प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी गारन्टी पूरी की है। इस राशि से उन्हें घर खर्च में सुविधा मिलेगी। वहीं एक अन्य आवेदिका ने बताया कि कुछ वर्ष पहले दुर्घटना में उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया, दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। जैसे-तैसे अब काम करके उनका जीवन चल रहा है, अब प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी से हमें हर माह 1000 रुपए मिलने से सहूलियत होगी।
योजना का लाभ लेने की पात्रता-
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजनांतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है और पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग द्वारा ूूण्उींजंतपअंदकंदण्बहेजंजमण्हवअण्पद और मोबाइल ऐप जारी किया गया है, इस लिंक और एप्प पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नहीं देना है। इसके अलावा महिलाएं अपने इलाके के आगंनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और वार्ड प्रभारी से संपर्क कर उनके लॉगिन यूजर आईडी से आवेदन कर सकती हैं।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...