✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर में एलायंस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग, जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की संभावनाएं प्रबल

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 17 सितंबर 2024दे देखा गया: 984 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2024/  मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर में मंगलवार को एलायंस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग संपन्न हुई। ट्रायल की सफलता को देखते हुए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। मंगलवार को दोपहर 2.5...

Advertisement

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2024/  मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर में मंगलवार को एलायंस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग संपन्न हुई। ट्रायल की सफलता को देखते हुए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। मंगलवार को दोपहर 2.50 बजे विमान की लैंडिंग हुई। कुछ देर रुकने के पश्चात दोपहर 3.10 बजे पुनः विमान का टेकऑफ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में उड़ान सेवा जल्द शुरू किए जाने के हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि एलायंस एयर विमान की सफल लैंडिंग हुई है, जो उड़ान सेवा शुरू किए जाने की दिशा में पॉजिटिव रिस्पॉन्स है। उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। लैंडिंग की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। फिलहाल विमान के रूट की पुष्टि नहीं हुई है। डीजीसीए की अनुमति के बाद रूट की पुष्टि होगी। संभावित तौर पर रायपुर, दिल्ली और वाराणसी से रूट कनेक्टिविटी निर्धारित हो सकती है। पहली उड़ान सेवा हेतु रूट फाइनल होने के बाद ही टिकट विंडो शुरू होगी और संचालन शुरू हो सकेगा। संभावना है कि आगामी 15 से 20 दिनों में सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी, और विमान सेवा संचालन शुरू किया जा सकेगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि समस्त अधोसंरचनाओं को पूर्ण कराकर अप्रैल 2023 को लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया जिसके तहत डीजीसीए के द्वारा मई 2023 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त जरूरी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए डीजीसीए के द्वारा 15 मार्च 2024 को मां महामाया एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस जारी किया गया है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...