✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 440 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 11 मार्च 2024दे देखा गया: 1077 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 11 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सोमवार को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज स्थित हॉकी स्टेडियम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में पूरे जिले के 440 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीव...

Advertisement
अम्बिकापुर 11 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सोमवार को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज स्थित हॉकी स्टेडियम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में पूरे जिले के 440 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। जिसमें 315 जोड़ों ने हिन्दू रीतिरिवाज, 123 जोड़ों ने ईसाई रीतिरिवाज तथा 02 जोड़ों ने मुस्लिम रीतिरिवाज से विवाह किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग के लिए संचालित योजना के तहत आयोजित इस समारोह के दौरान वर वधू और परिजनों में खुशी की लहर रही। इस अवसर पर अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद थे। अतिथियों द्वारा नवविवाहितों पर चावल एवं पुष्प की वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं गई। विवाह पश्चात नवदम्पतियों में प्रत्येक को 21-21 हजार रुपए का चेक एवं घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
परिवारजनों ने बेटी के विवाह पर व्यक्त की खुशी, योजना के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद- विकासखण्ड लुण्ड्रा की उर्मिला ने बड़ी ही प्रसन्नता से बताया कि आज उनकी पुत्री राधिका की शादी सामूहिक विवाह में सम्पन्न हुई है। राधिका के पिता का स्वर्गवास हो गया है और मैंने थोड़ी-बहुत खेती-किसानी करके तीन बच्चों को बड़ा किया है। मेरी सबसे बड़ी चिंता पुत्री का विवाह था और आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से पुत्री का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो गया। हम सब बहुत खुश हैं। रुक्मिला तिग्गा ने बताया कि गरीब परिवारों के लिए यह बहुत अच्छी योजना है, मेरे परिवारजनों ने मुख्यमंत्री विवाह योजना हेतु आवेदन किया था। आज यहां मेरा विवाह हुआ, मैं और मेरा पूरा परिवार बहुत खुश हैं। रोजी ने बताया कि मेरे घर वाले पहले विवाह को लेकर बहुत चिंता में थे, पर आज यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हमारा निकाह हुआ है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हैं। योजना के तहत हमें 21 हजार रुपए का चेक एवं घरेलू सामान भी मिला है। योजना से गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का हो रहा निवारण- मुख्यमंत्री  कन्या विवाह  योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 8 हजार रूपये विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर, 6 हजार रूपये  मंगलसूत्र, वर-वधु के कपड़े, श्रंगार सामग्री चुनरी, साफा, 21 हजार रूपये वधू को ड्रॉफ्ट या बैंक खाते के माध्यम से भुगतान तथा 15 हजार रूपये अन्य उपहार सामग्री के लिए दिये जाते हैं।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...