✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शासकीय बीमा योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिले की बीमा सखी तरसिला हुई सम्मानित

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 462 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 22 फरवरी 2024/ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं को सरगुजा जिले के जन-जन तक पहुंचाने के लिए एवं इन बीमा योजना के हितग्राहियों को बीमा क्लेम में सहयोग प्रदान करने के लिए जिले के जनपद पंचायत अंबिकापुर में कार्यरत...

Advertisement
अंबिकापुर 22 फरवरी 2024/ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं को सरगुजा जिले के जन-जन तक पहुंचाने के लिए एवं इन बीमा योजना के हितग्राहियों को बीमा क्लेम में सहयोग प्रदान करने के लिए जिले के जनपद पंचायत अंबिकापुर में कार्यरत बीमा सखी तरसिला कुजूर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित सरस मेले में प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों को शासकीय बीमा योजनाओं में पंजीकृत करने एवं हितग्राहियों के परिवारों को बीमा क्लेम में सहयोग करने के लिए बिहान योजना के अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों में बीमा सखी का चयन किया गया है। जनपद पंचायत अंबिकापुर में कार्यरत तरसिला कुजूर द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में प्रधानमंत्री जीवन ज्योती योजना में 2535 रेनुअल व 312 नए पंजीयन एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2615  व 295 नए पंजीयन कराये गये। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 6 शोक संतृप्त परिवारों का बीमा क्लेम व जीवन सुरक्षा योजना के 5 शोक संतृप्त परिवारों का बीमा क्लेम कराया गया। तरसिला कुजूर के द्वारा बीमा योजनाओं में राज्य स्तर पर सर्वाधिक क्लेम सेटल कराए गये हैं, इस हेतु उन्हें 20 फरवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित सरस मेला में मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मानित किया। बता दें सरगुजा जिले में बीमा सखियों के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 70 बीमा क्लेम जमा कराये गये है जिनमे 48 क्लेम सेटल कराये गये हैं।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...