✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की धान खरीदी की समीक्षा संभागायुक्त श्री चुरेंद्र और कलेक्टर श्री भोस्कर हुए शामिल

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 13 जनवरी 2024दे देखा गया: 971 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 13 जनवरी 2024/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने शनिवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के संभागायुक्तों और कलेक्टर्स से खरीफ वर्ष 2023- 24 में धान खरीदी के सम्बंध में बैठक ली। इस दौरान जिला कलेक्टरेट के एनआईसी...

Advertisement
अंबिकापुर 13 जनवरी 2024/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने शनिवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के संभागायुक्तों और कलेक्टर्स से खरीफ वर्ष 2023- 24 में धान खरीदी के सम्बंध में बैठक ली। इस दौरान जिला कलेक्टरेट के एनआईसी कक्ष में सरगुजा सम्भागायुक्त श्री जी आर चुरेन्द्र, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपान, अपर कलेक्टर श्री टेकचंद अग्रवाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी जिलों के कलेक्टर से  धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्व जानकारी ली। बैठक में खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी, धान का उठाव, अवैध धान परिवहन, सीमावर्ती राज्यो से अवैध धान परिवहन, अवैध भण्डारण, बारदाना की उपलब्धता, नान व एफसीआई में कस्टम मिलिंग चावल जमा की प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही कोचियों, बिचौलियों को रोकने व की गई कार्यवाही के सम्बंध में भी जानकारी ली गई। बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी के सम्बंध में सभी संभागों के संभागायुक्त अपने स्तर पर जिला कलेक्टरों एवं सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा कर लें, जिससे कि अंतिम दिनों में धान खरीदी भलीभांति हो और किसानों को कोई परेशानी ना हो। सभी जिलों के अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील खरीदी केंद्रों पर निगरानी रखें, सीमावर्ती जिले और बाहर से आने वाले धान पर निगरानी रखें। जिला अधिकारियों को निर्देशित कर भौतिक सत्यापन करवाएं। उन्होंने कहा कि ख़रीदी केंद्रवार धान का उठाव कराने हेतु कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही करें, आवश्यक समन्वय हेतु राइस मिलरों की बैठक आयोजित कर निर्देशित करें। सभी जिलों के कलेक्टर समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक के अंत में संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने सभी उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य में गम्भीरता बरतें। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं, जिससे निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...