अम्बिकापुर 29 मई 2024/ भीषण गर्मी की स्थिति के मद्देनजर आग जनित दुर्घटनाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय और अग्नि शमन यंत्र के उचित संचालन हेतु मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कॉलेज डीन डॉ रमणेश मूर्ति की पहल पर कार्यक्रम का आयोजन श्री अंजनी तिवारी एवं टीम जिला अग्नि शमन विभाग के द्वारा प्रातः 11ः15 बजे महाविद्यालय उद्यान में किया गया।







💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।