✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 17 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 813 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 17 फरवरी 2024/ शासन के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर आमजनों से प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों...

Advertisement
अंबिकापुर 17 फरवरी 2024/ शासन के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर आमजनों से प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों ने अवलोकन करते हुए नियमानुसार तत्काल निराकरण किया। जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें फौती नामांतरण के 17 आवेदन, जमीन बटवारा के 4 आवेदन, सीमांकन का 1 आवेदन, किसान किताब 3 आवेदन, जाति प्रमाण पत्र का 1 आवेदन, निवास प्रमाण पत्र का 1 आवेदन, अन्य राजस्व संबंधी 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 8 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। 23 आवेदन के कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। वहीं शेष 20 आवेदनों पर कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर और तहसील स्तर पर शिविर किए जा चुके हैं। 17 फरवरी को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व), तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...