✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

रामलला दर्शन योजना जिले के 170 श्रद्धालु 17 मार्च को जाएंगे अयोध्या धाम

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 मार्च 2024दे देखा गया: 813 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 12 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम)यात्रा योजना शुरू की गई है। राम लला दर्शन समिति के सदस्य एवं नोडल अ...

Advertisement
अम्बिकापुर 12 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम)यात्रा योजना शुरू की गई है। राम लला दर्शन समिति के सदस्य एवं नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने सरगुजा जिले से रामलला दर्शन योजनांतर्गत चयनित सभी 170 यात्री 17 मार्च को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन रामलला के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना होंगे। वहीं 38 श्रद्धालुओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यात्रा हेतु 06 स्कार्ट प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने जिला स्तरीय समिति गठित
छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा हेतु जिले से श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के द्वारा जिला स्तर पर श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में कलेक्टर सरगुजा अध्यक्ष, जिला सरगुजा के पुलिस अधीक्षक सदस्य एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य-सचिव होंगे। समिति के सदस्य एवं नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग तथा अन्य सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सत्कार अधिकारी अम्बिकापुर होंगे। वहीं नामांकित सदस्य बौरीपारा के श्री अनिल जायसवाल होंगे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...