✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 19 जुलाई 2024दे देखा गया: 1160 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 19 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.एन.गुप्ता के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 15 जुलाई से शहरी क्षेत्र में संचालित छात्रावासों में शहरी राष्ट्रीय बाल स्वास्...

Advertisement

अम्बिकापुर 19 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.एन.गुप्ता के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 15 जुलाई से शहरी क्षेत्र में संचालित छात्रावासों में शहरी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य जांच जैसे डायरिया, मलेरिया, सिकलिंग, टीबी, एचबी आदि एवं सामान्य बीमारियों का इलाज कर निःशुल्क दवा वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय एवं सर्पदंश से बचाव की जानकारी, स्वच्छ पेयजल एवं पानी उबालकर पीने के सम्बंध में जागरूकता फैलाई जा रही है।

Advertisement

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.एन.गुप्ता ने बताया कि अब तक प्रयास आवासीय छात्रावास, प्री मैट्रिक छात्रावास मणिपुर एवं नेहरू प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 650 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,  जिसमें सर्दी के 30, खांसी के 17, उल्टी-दस्त के 01 तथा 100 बच्चों का सिकलसेल जांच किया गया है। स्वास्थ्य शिविर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सीमा तिग्गा, यूसीएचसी नवापारा प्रभारी डॉ. शीला नेताम के निगरानी एवं समन्वय में संपादित किया जा रहा है। जिसमें आरबीएसके दल डॉ. चंदन केशरी, डॉ. नीलिमा, फार्मासिस्ट हिमालय एवं आरएचओ  श्री सागर राय, श्री कन्हैया राम एवं श्री अजय सिंह द्वारा सेवाएं दी जा रहीं हैं।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...