✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, स्वीप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं स्काउट गाइड को किया गया सम्मानित

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 25 जनवरी 2024दे देखा गया: 60 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 25 जनवरी 2024/ 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा श्री राम कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री...

अंबिकापुर 25 जनवरी 2024/ 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा श्री राम कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, जिला साक्षर अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, जिला आईकन श्री संजय सुरीला, श्री वंदना दत्ता, सुश्री तमन्ना जायसवाल, सुश्री रीता अग्रवाल, डॉ. नीरज वर्मा एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्कूली छात्रों ने मतदाता जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई।  साथ ही जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान संचालित स्वीप गतिविधियों का फोटो प्रदर्शनी प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राम कुमार तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की नींव मतदान पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए मतदान  करना आवश्यक है। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भेदभाव, भयरहित होकर मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। राज्य और देश के सर्वांगीण उन्नति के लिए हमारा वोट हमारा कर्तव्य है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने नवीन मतदाताओं को बताया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए एक एक वोट महत्वपूर्ण है। हमारा वोट हमारी ताकत है। इस ताकत का इस्तेमाल कर आप अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। जोकि आपके क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाते हैं। लोकतंत्र में हर एक वोट का बराबर महत्व है। इसे व्यक्ति विशेष से नहीं तोला जा सकता है। इसलिए सशक्त, सतर्क और सुरक्षित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की ओर मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत घर-घर जाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्वीप गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निजी महा विद्यालय के प्राचार्य, स्काउट गाइड और जिला आईकन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान हेतु मतदाता शपथ भी ली गई। नवीन मतदातों को ईपिक कार्ड का वितरण किया गया।
बीएलओ पुरस्कार -
श्रीमती आशा सिंह, श्रीमती उर्मिला तिर्की, श्रीमती कमला भगत
नव मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण
लक्की मिश्रा, रोहित तिवारी, संगीता मानिकपुरी, युराज राजवाड़े एवं गौतम दास
नोडल प्रध्यापक सम्मान प्रोत्साहन
श्रीमती पूजा दुबे, सहायक प्रध्यापक संत हरकेवल महाविद्यालय और श्रीमती रानी रजत, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...