✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में थाना प्रतापपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित एससीएसटी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 13 जुलाई 2023दे देखा गया: 634 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सूरजपुर। दिनांक 11.07.2023 को ग्राम सरहरी निवासी कलिन्दर राम सांडिल्य ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगलवार की सुबह ग्राम मायापुर से पैदल घर सरहरी जाने निकला था, मायापुर में रोड़ बनाने का काम चलने पर वहीं रोड़ किनारे ग्रेडर मशीन के प...

Advertisement

Advertisement

सूरजपुर। दिनांक 11.07.2023 को ग्राम सरहरी निवासी कलिन्दर राम सांडिल्य ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगलवार की सुबह ग्राम मायापुर से पैदल घर सरहरी जाने निकला था, मायापुर में रोड़ बनाने का काम चलने पर वहीं रोड़ किनारे ग्रेडर मशीन के पास पहुंचा तो ग्रेडर मशीन का आपरेटर अभिषेक पटेल उसका साथी कृष्ण पटेल व सोनू राठौर के द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज कर मोबाईल चोरी किए हो कहकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किए, बाद में इसके परिजन वहां खोजते हुए आए और इसे घर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना प्रतापपुर ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 341, 294, 506, 323, 34 भादसं. एवं धारा 3-1 (आर-एस), 3-2 (व्ही)(क) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर आरोपी अभिषेक पटेल पिता विजय पटेल उम्र 21 वर्ष ग्राम बिरहोली, थाना रिखी, जिला कटनी, कृष्ण पटेल पिता दामोदर पटेल उम्र 20 वर्ष ग्राम बड़ागांव, चौकी गेलहरी, थाना कोठला जिला कटनी एवं सोनू राठौर पिता मोतीलाल उम्र 19 वर्ष ग्राम चांदपुर, थाना जैतहरी, जिला अनूपपपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर तीनों आरोपियों गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केरकेट्टा व उनकी टीम सक्रिय रही।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...