✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

रैली, जुलूस के रूप में परिसर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 11 अप्रैल 2024दे देखा गया: 306 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा कर दिये जाने के उपरांत निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी दौरान दिनांक 12 अप्रैल 2024 से दिनांक 22 अप्रैल 2024 तक नाम निर्देशन की कार्यवाही सम्पन्न होनी है...

Advertisement
अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा कर दिये जाने के उपरांत निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी दौरान दिनांक 12 अप्रैल 2024 से दिनांक 22 अप्रैल 2024 तक नाम निर्देशन की कार्यवाही सम्पन्न होनी है। जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 100 मीटर की परिधि में कोलाहल नियंत्रण क्षेत्र पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है। निर्वाचन नामांकन के दौरान जिला कार्यालय एवं उसके 100 मीटर परिधि के भीतर कोई भी व्यक्ति (पुलिस अधिकारी एवं जिन्हें छूट प्रदान की गई हो को छोड़कर) आग्नेय अस्त्र-शस्त्र यथा बंदूक, रिवाल्वर, विस्फोटक पदार्थ लेकर प्रवेश नहीं करेगा। उक्त जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सरगुजा ने बताया कि शासकीय कार्य संपादन को दृष्टिगत रखते हुए रैली, जुलूस के शक्ल में जिला कार्यालय परिसर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लंघन किए जाने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...