✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

लखनपुर के ग्राम कुन्नी में 432 बोरी भण्डारित धान किया गया जब्त, वहीं ग्राम कोटिया में 1100 बोरी अवैध धान जब्त

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 दिसंबर 2023दे देखा गया: 1237 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 22 दिसम्बर 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु धान ख़रीदी 01 नवम्बर से जारी है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा सुचारू रुप से खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अवैध धान खरीदी बिक्री पर प्...

Advertisement
सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 22 दिसम्बर 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु धान ख़रीदी 01 नवम्बर से जारी है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा सुचारू रुप से खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अवैध धान खरीदी बिक्री पर प्रशासनिक टीम निरन्तर जांच कर कार्यवाही कर रही है, कोचिए बिचौलियों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार को खाद्य विभाग, मंडी विभाग तथा नागरिक आपूर्ति निगम की संयुक्त टीम ने विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम डुमरघाट के ग्राम पंचायत कुन्नी के दुकानों में जांच किया। गोपनीय माध्यम से सूचना मिलने पर जांच के दौरान  संतोष यादव के किराना दुकान एवं गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित 432 बोरी धान पाया गया जिसमें कुल 172 क्विंटल धान था। टीम द्वारा व्यापारी से आवश्यक दस्तावेज की मांग किए जाने पर, धान से सम्बन्धित किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिसके आधार पर अवैध धान मानते हुए मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर लिया गया। इस दौरान जांच खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, सहायक ख़ाद्य अधिकारी एचएस क्षत्री, खाद्य निरीक्षक शिव मिश्रा, डीएमओ श्री अरूण विश्वकर्मा, डीएम नान श्री समीर तिर्की एवं मंडी विभाग के अधिकारी शामिल रहे। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी अवैध धान जब्ती की कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम कोटिया में निवासी मुकेश गुप्ता के दुकान और घर से 1100 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाए गया, जो 444 क्विंटल धान अनुमानित है। धान जब्त किया जाकर सरपंच को सुपुर्द किया गया। मौके पर पटवारी, सरपंच और कोटवार उपस्थित थे। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक प्रशासनिक टीम ने विभिन्न कार्रवाइयों में लगभग 1600 क्विंटल धान जब्त किया है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...