✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

लोकसभा निर्वाचन 2024

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 14 मार्च 2024दे देखा गया: 854 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 14 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु गुरुवार को निर्वाचन से सम्बंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का आदर्श आचार संहिता के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहि...

अम्बिकापुर 14 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु गुरुवार को निर्वाचन से सम्बंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का आदर्श आचार संहिता के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 24 घंटे, 48 घंटे, 72 घंटे के भीतर की जाने वाली संपत्ति विरूपण की कार्यवाही के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा के साथ पूरे राज्य मे आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जो  निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्ण होने तक लागू रहेगी। सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करेंगे। अपने आचार और व्यवहार से निष्पक्ष रहना होगा। उप जिलानिर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने एमसीसी के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के बारे में बताया। इस दौरान बताया गया कि शासकीय सम्पत्ति, शासकीय कार्यालय से राजनैतिक संबद्धता के सभी विज्ञापन, बैनर, पोस्टर, फ्लैक्सी, दीवार लेखन राजनैतिक व्यक्तियों के फोटो आदि 24 घण्टे के भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थल जैसे-रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप, सडक, पुल के किनारे सरकारी खर्च पर लगाए गए होर्डिंग, राजनैतिक विज्ञापन, राजनीति में सक्रिय व्यक्तियों के चित्र, संदेश वाले विज्ञापन, बिजली के खंभों एवं वृक्षों पर लगाए गए बैनर, पोस्टरों को 48 घंटे के भीतर हटाया जाएगा। निजी घरों में किये गए दीवार लेखन, राजनैतिक विज्ञापन को 72 घंटे के भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सम्पत्ति विरूपण हेतु जिला अधिकारियों का दल गठित किया जाएगा, जो सम्पत्ति विरूपण की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। एमसीसी लागू होते ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक एवं नियमित प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। लायसेन्सी अस्त्र को जमा करने के लिए समिति की बैठक भी आयोजित होगी। पूरे जिले में धारा 144 प्रभावशील रहेगा। मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का गठन, डीईएमसी का गठन और इसकी बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिले में 24ग्7 कंट्रोल रूम प्रारंभ हो जायेंगे। सभी एफएसटी क्रियाशील हो जाएंगे, मीडिया सेंटर प्रारंभ कर दिया जाएगा। आयोग के सभी आई. टी. अप्लीकेशन प्रारंभ हो जाएंगे, सी विजिल एवं एनजीएस के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित किया जायेगा। एमपी, एमएलए, पार्षद निधि आदि के तहत कोई नई धनराशि जारी नहीं की जाएगी। सभी सरकारी वाहनों का गैर सरकारी उपयोग प्रतिबंधित करना होगा, सभी निगम, मंडलों आदि के राजनैतिक पदाधिकारियों के शासकीय वाहनों को अधिग्रहित कर लिया जाएगा। सरकारी खर्चे पर लगाए गए सभी विज्ञापन होर्डिंग्स आदि हटाए जाएंगे। जिले के समस्त होर्डिंग्स के समान आवंटन के लिए सभी निकायों को निर्देशित किया जायेगा। स्वेच्छानुदान की स्वीकृति और वितरण प्रतिबंधित रहेगा। सरकारी वेबसाइटस से सभी राजनैतिक संदर्भों को हटाया जाएगा, प्रथम 72 घंटे में सभी लाइन विभागों, यूएलबी, जिला, जनपद पंचायतों से, धरातल पर प्रारंभ हो चुके कार्यों की सूची प्राप्त की जाएगी। सूची से बाहर के कोई काम एमसीसी अवधि में प्रारंभ नहीं किए जाएंगे। समस्त शासकीय विश्राम गृहों के आवंटन को प्रतिबंधित रहेगा। जिले के सभी प्रिटिंग प्रेस के संचालकों की बैठक लेकर उनको लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127 क के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा। सभी शिलान्यास और लोकार्पण जैसे कार्य स्थगित रहेगा, सभी प्रकार के भू आवंटन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी भर्तियों को स्थगित, सभी नए निविदा को स्थगित करना और प्रचलित टेंडर्स को यथा स्थिति, सभी स्थानांतरित अधिकारियों कर्मचारियों के प्रकरण यथास्थिति रहेंगे। वाहनों, सभाओं व रैली आदि के आयोजन की अनुमति के लिए नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अन्य मुख्य बिंदुओं के सम्बंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...