✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी, नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 12 अप्रैल 2024दे देखा गया: 72 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024/ निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा जिले में आज पूर्वान्ह 11 बजे अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही नामांकन पत्र क्रय करने एवं जमा करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन दाखिले के पहले...

Advertisement
अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024/ निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा जिले में आज पूर्वान्ह 11 बजे अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही नामांकन पत्र क्रय करने एवं जमा करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन दाखिले के पहले दिन आज 08 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया। आज किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र - नामांकन क्रय करने के पहले दिन श्री संजय कुमार ने बहुजन समाज पार्टी, श्री प्रकाश कुमार, बहुजन समाज पार्टी, श्रीमती उर्मिला सिंह, निर्दलीय, श्री लक्ष्मण सिंह उदय, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, श्री जेरोम मिंज, भारत आदिवासी पार्टी, श्री चिंतामणी महाराज, भारतीय जनता पार्टी, श्री प्रिंस अभिषेक कुजूर, निर्दलीय और सुश्री शशि सिंह ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से नामांकन पत्र क्रय किया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा क्षेत्र - 01 सरगुजा हेतु कलेक्टर कोर्ट रूम को आरओ कक्ष निर्धारित किया गया है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय अभ्यर्थी के साथ केवल चार व्यक्ति रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला पंचायत सरगुजा, बलरामपुर रामानुजगंज, सूरजपुर, आयुक्त नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त तहसीलदार, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत, समस्त ग्राम पंचायतों के सूचना पटल में अधिसूचना प्रकाशन करा दी गई है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इसी तरह नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की तिथि 20 अप्रैल तथा अभ्यर्थियों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तथा मतदान की तिथि 07 मई को निर्धारित की गई है। इसी तरह मतगणना की तिथि 04 जून को निर्धारित की गई है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...