✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

वनाधिकार समिति की हुई बैठक, 15 व्यक्तिगत और 23 सामुदायिक संसाधन के दावों का किया गया अनुमोदन

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 26 जून 2024दे देखा गया: 265 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 26 जून 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में बुधवार को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 के तहत जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर सिंहदेव, सदस्...

Advertisement

अम्बिकापुर 26 जून 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में बुधवार को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 के तहत जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर सिंहदेव, सदस्य श्री राजनाथ सिंह, श्रीमती अनिमा केरकेट्टा, अन्य जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री डीपी नागेश सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में वन अधिकार समिति को अनुमोदन हेतु प्राप्त विशेष पिछड़ी जनजाति के व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन संसाधन के दावा प्रकरणों के अनुमोदन हेतु दावे प्रस्तुत किए गए जिसमें 15 व्यक्तिगत दावे एवं 23 सामुदायिक वन संसाधन दावे शामिल रहे। समस्त 15 व्यक्तिगत दावे का कुल रकबा 5.112 हेक्टेयर है। इसी तरह समस्त 23 सामुदायिक वन संसाधन दावे का कुल रकबा 13242.832 हेक्टेयर है। बैठक में जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर वनाधिकार दावों का अनुमोदन किया गया।

Advertisement

बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से जिले में अब तक जारी किए गए वनाधिकार पट्टों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन पात्र हितग्राहियों एफआरए पट्टा मिला है, पर किसी कारणवश उनके पास इसकी कॉपी उपलब्ध नहीं है, ऐसे हितग्राहियों की सुविधा के लिए उन्हें अगले सप्ताह के गुरुवार से 2 से 3 बजे तक कलेक्टर कोर्ट में एफआरए की सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री भोसकर ने सहायक आयुक्त को निर्धारित समय में स्वयं कलेक्टर कोर्ट में उपस्थित होकर शत प्रतिशत निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...