✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

वर्षा ऋतु में संक्रमित खाद्य पदार्थ की संभावना को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने की दुकानों की जांच

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 2 जुलाई 2024दे देखा गया: 93 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 02 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में वर्षा ऋतु में संक्रमित खाद्य पदार्थ की संभावना को ध्यान में रखते हुए, सोमवार और मंगलवार दो दिनों में अंबिकापुर...

Advertisement

अम्बिकापुर 02 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में वर्षा ऋतु में संक्रमित खाद्य पदार्थ की संभावना को ध्यान में रखते हुए, सोमवार और मंगलवार दो दिनों में अंबिकापुर में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिला अस्पताल के पास लगाने वाले ठेले और होटल का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरआर देवांगन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस निरीक्षण में साफ-सफाई, पीने का पानी और खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के खाद्य रंग का उपयोग ना किए जाने हेतु विक्रेताओं को निर्देशित किया गया।

Advertisement

इसके साथ ही दूध विक्रय करने वालों, फेरीवालों से कुल 32 दूध नमूने और दुग्ध उत्पादों (दूध, दही, पनीर) का नमूना लेकर जांच की गई, जिनमें से 05 नमूने अमानक पाए गए हैं। इसके साथ ही 14 दुग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर जांच हेतु भेजे गए हैं।
राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस निरीक्षण कार्यवाही के दौरान निरीक्षण दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रेवती रमन देवांगन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार तिवारी, श्री टुलेश्वर सिंह नमूना सहायक और चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...