✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को पहुंची 16 ग्रामों में उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में शिविर का लाभ लेने पहुँच रहे लोग

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 24 दिसंबर 2023दे देखा गया: 922 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 23 दिसम्बर 2023/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुंदन कुमार  के मार्गदर्शन में भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव- गा...

Advertisement
अम्बिकापुर 23 दिसम्बर 2023/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुंदन कुमार  के मार्गदर्शन में भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव- गांव में पहुंच रही है और लोगों को लाभ पहुंचा रही है। शनिवार को मोबाइल वैन 16 ग्रामों में पहुंची, जिसमें विकासखंड  अंबिकापुर के  बरढोढ़ी, पोढिखुर्द, परसोडिखुर्द में,  विकासखंड लखनपुर नरकालो,उमरौली, जुड़वानी में, विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम घघरी, अगासी, रीरी, विकासखंड बतौली के भटको,पोपरेंगा, शांतिपारा में, विकासखंड उदयपुर के खम्हरिया, रिखी,नुनेरा, नमना शामिल है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना,उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड आदि से सम्बंधित जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई तथा योजनाओं का लाभ दिलाने प्रेरित कर वंचितों से नवीन आवेदन भी लिए गए। यहां बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाया। उपस्थित हितग्राहियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद भी दिया।
आगामी दिनों में इन स्थानों में होंगे शिविर-
आगामी शिविर 24 दिसम्बर को विकासखंड अंबिकापुर के  ग्राम पंचायत करजी, शिवपुर, बरटीकरा तथा 25 दिसम्बर को श्रीगढ़, कांतिप्रकाशपुर, मानिकप्रकाशपुर में आयोजित होगी। 24 दिसम्बर को विकासखंड लखनपुर के चांदो, प्रतापपुर, जमगंवा में तथा 25 दिसम्बर को कुसु, पूटा में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 24 दिसम्बर को विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत करौली, धौरपुर, अमड़ी,कर्रा में तथा 25 दिसम्बर को चंगोरी,पड़ौली में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 24 दिसम्बर को विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत सेदम, बासेन, गोविंदपुर, चिपरकला में तथा 25 दिसम्बर को सरस्वतीपुर, सुवारपारा में आयोजित होंगे। 24 दिसम्बर को विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत घाटबर्रा, साल्हि, परसा में तथा 25 दिसम्बर को गुमगा, सलबा में आयोजित होंगे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...