शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों से योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।ग्राम महेशपुर में आयोजित शिविर में महिला ने बताया कि मेरे बुआ के लड़के को सांप ने काट लिया था उसे हम इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले गए, आयुष्मान कार्ड से उसका इलाज मुफ्त में हुआ और आज वो स्वस्थ है उसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित गृहणी महिलाओं ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब हमें धुंए से राहत मिली है और खाना भी जल्दी बन जाता है।

आगामी दिनों में इन स्थानों में होंगे शिविर-
आगामी शिविर 30 दिसम्बर को विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम पंचायत टपरकेला, सोनबसा, रकेली, नवानगर तथा 31 दिसम्बर को नावापाराकला, कुम्हरता, पम्पापुर, खजुरी में आयोजित होगी। 30 दिसम्बर को विकासखंड लखनपुर के रजपुरीकला, सिरकोतंगा, कटकोना, परसोडीकला में तथा 31 दिसम्बर को पुहपुटरा, गुमगराकला, गुमगराखुर्द में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत असकला, गढबीरा, महोरा में तथा 31 दिसम्बर को खाराकोना, बरगीडीह में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत सरमना, तरागी, ललाती, चिपरकला में तथा 31 दिसम्बर को घुटरापारा, बोदा में आयोजित होंगे। 30 दिसम्बर को विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत चकेरी, बासेन, पेण्डरखी, बकोई में तथा 31 दिसम्बर को पुटा, तेन्दुटिकरा (सरमा) में आयोजित होंगे।




💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।