✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
बिलासपुर

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के सर्व पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 10 नवंबर 2023दे देखा गया: 1312 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के सर्व पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी के  प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, वोटिंग कराने प्रक्रिया की दी गई जानकारी मतदान दलों के साथ बैठकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं प्रशिक्षण लेकर किया उत्साहवर्धन, सफ...

Advertisement
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के सर्व पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी के  प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, वोटिंग कराने प्रक्रिया की दी गई जानकारी मतदान दलों के साथ बैठकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं प्रशिक्षण लेकर किया उत्साहवर्धन, सफलतापूर्वक मतदान कराने हेतु सभी को दी शुभकामनाएं
सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 09 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु गुरुवार को कार्मेल स्कूल में  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के सर्व पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार ने स्वयं मतदान दलों के साथ बैठकर प्रशिक्षण लेकर मतदान दलों का  उत्साहवर्धन किया, उन्होंने सफलतापूर्वक मतदान कराने हेतु सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सभी तथ्यों को अच्छे से समझें, किसी भी प्रकार की शंका होने पर उसे अवश्य पूछ लें। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को सभी दलों के प्रत्येक सदस्यों से ईवीएम एवं वीवीपैट की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिए।  इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एवं सेक्टर अधिकारियों के द्वारा कुल 1143 मतदान अधिकारियों को मतदान के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ईवीएम एवं वीवीपैट का हैंड्सआन ट्रेनिंग, मॉक पोल की प्रक्रिया, मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी का प्रोटोकॉल, मतदान कक्ष में बैठक व्यवस्था, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा फॉर्म 17, पोस्टल बैलट डाक मत पत्र, मतदान से संबंधित विविध प्रपत्रों को भरे जाने, ईवीएम मशीन की सीआरसी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। कलेक्टर श्री कुंदन ने प्रशिक्षण स्थल पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के मतदान दलों  द्वारा डाकमत पत्र के माध्यम से किए जा रहे मतदान का निरीक्षण भी किया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...