✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

व्यय प्रेक्षक श्री शर्मा ने व्यय शाखा, एमसीएमसी, शिकायत, वाहन सहित कंट्रोल रूम, सी विजिल कक्ष का किया निरीक्षण

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 12 अप्रैल 2024दे देखा गया: 445 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन के तहत कार्यों के संपादन हेतु विभिन्न तरह की मॉनिटरिंग इकाइयां काम कर रही हैं, जो प्रत्याशियों के व्यय, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित सुरक्षा के मामलों की सतत निगरानी करती हैं। इन सभी शाखाओं की कार्यप्र...

Advertisement
अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन के तहत कार्यों के संपादन हेतु विभिन्न तरह की मॉनिटरिंग इकाइयां काम कर रही हैं, जो प्रत्याशियों के व्यय, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित सुरक्षा के मामलों की सतत निगरानी करती हैं। इन सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली और संचालन का जायजा लेने शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक श्री गिरिराज दत्त शर्मा, आईआरएस नवीन कंपोजिट बिल्डिंग में पहुंचे। यहां उन्होंने व्यय शाखा, एमसीएमसी कक्ष, शिकायत शाखा, वाहन शाखा, कंट्रोल रूम, सी विजिल कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों का अवलोकन कर निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों की नोडल अधिकारियों से जानकारी ली और हर शाखा की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यय शाखा में मौजूद सहायक व्यय प्रेक्षकों को प्रत्याशियों के व्यय की निगरानी, व्यय रजिस्टर आदि संधारण हेतु निर्देशित किया। एमसीएमसी कक्ष में सभी इकाइयों के कार्यों की जानकारी ली। इसी तरह उन्होंने वाहन शाखा, कंट्रोल रूम में स्थित सी विजिल, एनजीआरएस और विभिन्न अनुमतियों के लिए निर्धारित सिंगल विंडो सिस्टम का भी अवलोकन किया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...