✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा स्वच्छता कार्यक्रम स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारी

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 23 सितंबर 2024दे देखा गया: 1160 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Samridh mandal surguja times Balrampur news बलरामपुर 22 सितम्बर 2024 कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के नेतृत्व में "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान सभी व...

Advertisement

Samridh mandal surguja times Balrampur news

बलरामपुर 22 सितम्बर 2024

कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के नेतृत्व में "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान सभी विकासखण्ड में चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जिले के ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन कर सभी स्थानों में साफ-सफाई की जा रही है।

Advertisement

जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और दायित्वों को निभाने का संदेश दे रहे है।साथ ही नागरिक अपने आस-पास के क्षेत्रों में सफाई रखने संकल्प भी ले रहे है।इसी कड़ी में स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बलरामपुर में डोर टू डोर जागरुकता अभियान चलाया जा गया।

जिसमे नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया स्वच्छ परिवेश तैयार करने गीला–सूखा कचरा अलग–अलग कर कचरा को डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले वाहनों में देने को कहा गया साथ ही साथ वार्डो के लगभग 150 हाउस होल्ड में डस्टबीन का वितरण भी किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि , सीएमओ सहित स्वच्छता दीदी शमिल हुए।


जनपद पंचायत शंकरगढ़ एवम राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता श्रमदान किया गया।
ग्राम पंचायत भरतपुर, डीपाडीह कला, रेहड़ा, मनोहरपुर एवं बूढ़ा बगीचा में बाजार की सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कर स्वच्छता शपथ का संकल्प भी लिया गया।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...