अम्बिकापुर 31 मई 2024/ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगरीय क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास के विषय पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री चुरेंद्र ने कहा कि संभाग के सभी शहरी क्षेत्रों में बेहतर नगरीय व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, समस्त एसडीएम और तहसीलदारों को समन्वय करते हुए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित नगर विकास में सबसे महत्वपूर्ण है कि शहरी क्षेत्रों को अतिक्रमण से बचाएं और जिन क्षेत्रों में बेजा कब्जा किया गया है, उसे जरूरी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि बेजा कब्जा रोधी दस्ता गठित करें। शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाने लिए प्रभावी कदम उठायें। साथ ही शहर के हाट-बाजार क्षेत्रों को भी वैधानिक कार्यवाही करते हुए बेजा कब्जा से मुक्त कराना सुनिश्चित करें।


संभाग में वन महोत्सव के रूप में जनसहभागिता के प्रयास से किया जायेगा वृहद वृक्षारोपण
संभागायुक्त श्री चुरेंद्र ने बैठक में संभाग में वन महोत्सव के रूप में वृहद वृक्षारोपण की कार्ययोजना रखी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से शहर का पर्यावरणीय विकास होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के कार्य को जनसहभागिता से करने का प्रयास किया जाए। युवाओं को इस कार्य में जोड़ें। शहरी नर्सरी तैयार करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने उद्यानिकी विभाग के साथ समन्वय करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने वृक्षारोपण हेतु वन विभाग को ट्री गार्ड उपलब्ध कराने निर्देशित किया। इस कार्ययोजना के तहत शासकीय परिसरों, लोक प्रयोजन के स्थलों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जाना है।
मोहल्ला समितियों के जरिए वर्षा पूर्व शहरी क्षेत्र में स्वच्छता, जल संचयन के उपायों को प्राथमिकता दें





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।