✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

शासकीय माध्यमिक शाला सायर में बच्चों के साथ बैठ किया भोजन, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं पर की बात

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 14 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 326 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 14 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर बुधवार को सुबह-सुबह उदयपुर दौरे पर निकले जहां उन्होंने झिरमिट्टी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्या...

अंबिकापुर 14 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर बुधवार को सुबह-सुबह उदयपुर दौरे पर निकले जहां उन्होंने झिरमिट्टी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जरूरी सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधीक्षिका को निर्देशित किया कि विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हो, इस हेतु लगातार सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्वयं सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच रैंडम दिनों एवं समय के आधार पर की और कहा कि विद्यालय में आने-जाने वालों की रजिस्टर में एंट्री अनिवार्य रूप से करवाएं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शयनकक्ष, किचन, शौचालय, भवन तथा परिसर का जायजा लिया। उन्होंने यहां सोलर प्लेट की मरम्मत एवं व्यवस्थित करने, किचन शेड निर्माण कराए जाने, मेनगेट में सीसीटीवी की व्यवस्था किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शौचालयों की सफाई लगातार हो तथा स्वास्थ्य जांच हेतु समय-समय पर चिकित्सक का आना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधीक्षिका को बच्चों की आवासीय सुविधा अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान श्री भोस्कर ने विद्यालय में बसन्त पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तथा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से विद्यालय की सुविधाओं पर फीडबैक लिया तथा कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त अधिकारियों को अवगत कराएं। निरीक्षण के के दौरान कलेक्टर श्री भोस्कर ने एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय में भी बच्चों से मिलकर सीधे संवाद किया।
शासकीय माध्यमिक शाला सायर में बच्चों के साथ बैठ किया भोजन, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं पर की बात-
कलेक्टर श्री भोस्कर ने ग्राम सायर में शासकीय माध्यमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया, उन्होंने बच्चों से उनकी जरूरतों एवं सुविधाओं की जानकारी ली तथा भविष्य में आगे बढ़ने प्रेरित किया।
ग्राम पुटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण,महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ लेने किया प्रेरित-
कलेक्टर श्री भोस्कर ने उदयपुर दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पुटा का निरीक्षण कर बच्चों से मिले। केंद्र में उपस्थित शिशुवती महिलाओं से बात कर उन्होंने शासन की ओर से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और बच्चों के टीकाकरण समय- समय पर कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीण महिलाओं द्वारा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन भरा जा रहा था, इसी बीच कलेक्टर को अपने बीच पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आई। वहीं कलेक्टर ने महिलाओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ लेने प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...