✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 2 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1347 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर के नेतृत्व में शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को ईवीएम डेमोंस्ट्रेसन कर म...

Advertisement
अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर के नेतृत्व में शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को ईवीएम डेमोंस्ट्रेसन कर मतदान की प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व को समझाया गया। इस दौरान  बताया गया कि जन साधारण के मन मे वीवीपैट एवं ईवीएम के प्रति विश्वास उत्पन्न करना है, ताकि वे सुनिश्चित हो सकें कि उनका वोट उनके द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि को दिया जा रहा है। इसके साथ ही जन साधारण के मन में ईवीएम के प्रति विश्वास पैदा करना, किसी भी प्रकार के संशय को दूर करना और ऐसे मतदाता जो पहली बार वोट देने जाएं उनके अंदर के संशय को समाप्त करना है। महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं स्वीप नोडल श्रीमती प्रियंका सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुये बताया कि हमारे महाविद्यालय के छात्राओं का वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से फार्म-06 भराकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु कार्यवाही की गई है। श्री अरूण राय एवं श्री दिलीप सिंह के द्वारा छात्राओं को वीवीपैटी व ईवीएम का डेमोंस्ट्रेशन कराते हुये विस्तापूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद खालिद हुसैन,  सहायक प्राध्यापक श्रीमती रीता सिंह,बीपीओ कमलेश वर्मा, सत्यनारायण भगत, रजनीष मिश्रा, अभिलाष खरे, कॉलेज के कैम्पस एम्बेसडर सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...