✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे डीएलएड इच्छुक छात्रों के लिए मॉक टेस्ट का हुआ आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 18 जनवरी 2024दे देखा गया: 1303 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 18 जनवरी 2024/ डाईट अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि एससीईआरटी छत्तीसगढ़  और स्टरलाईट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डाइट अम्बिकापुर में अध्ययनरत डीएलएड छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा मॉक टेस्...

अंबिकापुर 18 जनवरी 2024/ डाईट अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि एससीईआरटी छत्तीसगढ़  और स्टरलाईट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डाइट अम्बिकापुर में अध्ययनरत डीएलएड छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। मॉक टेस्ट का आयोजन उन सभी छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक होगा जो आगामी सीटीईटी और सीजीटीईटी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। मॉक टेस्ट का आयोजन शासकीय डाईट संस्थान अम्बिकापुर में मंगलवार को किया गया। आगामी सीटीईटी और सीजीटीईटी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मॉक टेस्ट के लिए  2ः30 घण्टे का समय निर्धारित किया गया था जो प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1ः30 के दौरान आयोजित किया गया, इसमें सीटीईटी और सीजीटीईटी दोनो परिक्षाओं के पैटर्न के अनुरूप प्रश्न शामिल किए गए। इस दौरान डाईट अम्बिकापुर के प्राचार्य श्रीमती शशि सिंह, पीएसटीई इंचार्ज श्री ओंकार नाथ तिवारी और डाईट के फैकल्टी श्री एसपी पैकरा, श्री अशोक पाण्डेय, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती मीना शुक्ला, श्री केसी गुप्ता एवं अन्य समस्त स्टॉफ मौजूद रहे और अपनी निगरानी में इस मौके टेस्ट का सफलता पूर्वक संचालन कराया। डाईट प्रिंसिपल श्रीमती शशि सिंह ने बताया यह मॉक टेस्ट छात्रों को परीक्षा के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराने और उनकी तैयारी का आकलन करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। उन्होने आगे कहा स्टरलाईट एडइंडिया फाउंडेशन के साथ सहयोग से हम भविष्य के शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मॉक टेस्ट की अगली कड़ी में आगामी तिथि को पुनः इस तरह परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि छात्राध्यापक अपनी तैयारियां और सृदृढ कर पाएं। स्टरलाईट एडइंडिया फाउंडेशन  के प्रतिनिधि ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी डीएलएड  संस्थानों के छात्राध्यापक इस मॉक टेस्ट में निःशुल्क भाग ले सकते है। इच्छुक छात्र इस बारे में अपने संस्थान के  पीएसटीई इंचार्ज से संपर्क कर सकते हैं।सीटीईटी और सीजीटीईटी परीक्षाओं में सफलता पाने के इच्छुक डी एल एड छात्राध्यापकों के लिए यह मॉक टेस्ट एक सुनहरा अवसर है। इससे न केवल परीक्षा के पैटर्न को समझने में बल्कि समय प्रबंधन और परीक्षा प्रबंधन कौशल को विससित करने में भी सहायता मिलेगी।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...