सरगुजा टाईम बलरामपुर न्यूज - समृद्ध मंडल
बलरामपुर 02 सितंबर 2024
कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा...
सरगुजा टाईम बलरामपुर न्यूज - समृद्ध मंडल
बलरामपुर 02 सितंबर 2024
कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों में जागरूकता एवं शासकीय योजनाओं की संतृप्ति हेतु आईईसी कैंपेन की शुरुआत की गई है।
जहां पीवीटीजी बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से आयोजित शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत खटवा बरदर, राजपुर के ग्राम बरियों, शंकरगढ़ के ग्राम सरिमा तथा कुसमी के ग्राम पंचायत चैनपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत बरियों में आयोजित शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। उपस्थित अतिथियों ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में सीधा संवाद कर उन्हें केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा शासन के जनकल्याणकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल लगाया गया था। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी भी दी। स्टॉल के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासकीय योजनाओं की महत्वता को बताते हुए के राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैंन कार्ड, बैंक खाता, आवास , नल-जल योजना, किसान क्रेडिड कार्ड के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत करा लाभ भी दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया। जिसमें पीव्हीटीजी परिवार के सदस्यों का बीपी, शुगर, सिकल सेल, खून जांच सहित अन्य जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा पीएम जनमन अंतर्गत पीव्हीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। सिकल सेल जांच, आधारकार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पेंशन, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, राशनकार्ड, पीएम मातृ वंदन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।