सांसद श्री चिंतामणि महाराज सहित विधायकों ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
अम्बिकापुर 17 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं की अयोध्या धाम दर्शन की इच्छा को शासन द्वारा पूरा किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह है।
छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को बुधवार 17 जुलाई को सांसद श्री चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, कलेक्टर श्री विलास भोसकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को बुधवार दोपहर 2 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस विशेष ट्रेन में सरगुजा संभाग के सभी 06 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। अयोध्या जाने वाले दर्शनार्थियों में सरगुजा जिले के 170 श्रद्धालु में अनुरक्षक भी शामिल हैं। जशपुर से 204, सूरजपुर से 147, कोरिया से 108, बलरामपुर से 164, और एमसीबी जिले से 57 दर्शनार्थी शामिल हैं।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।