✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मतदान सामग्री वितरण का ड्राय रन

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 5 मई 2024दे देखा गया: 1024 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 05 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर परिसर में मतदान सामग्री वितरण का ड्राय रन किया गया। इस दौरान मतदान दलों द्वारा काउंटर से मतदान सामग्री प्राप्त करना , से...

Advertisement
अम्बिकापुर 05 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर परिसर में मतदान सामग्री वितरण का ड्राय रन किया गया। इस दौरान मतदान दलों द्वारा काउंटर से मतदान सामग्री प्राप्त करना , सेक्टर अधिकारियों द्वारा चेकलिस्ट के अनुरूप मतदान सामग्री की जांच और दलों की रवानगी की प्रक्रिया की गई। संगवारी, सक्षम और युवा मतदान केंद्रों के मतदान दलों को सुबह 9 बजे सामग्री वितरण किया जाएगा, वहीं शेष सभी मतदान दलों को सुबह 5.30 बजे से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि सरगुजा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 9 काउंटर बनाया गया है, जिसमें 8 सामान्य तथा 01 संगवारी एवं दिव्यांग मतदान दलों के लिए होगा। वहीं विधानसभा क्षेत्र भटगांव के लिए एक काउंटर बनाया गया है। प्रत्येक काउंटर पर पांच कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है,  ये कर्मचारी उस काउंटर के लिए आबंटित मतदान केन्द्र हेतु सामग्रियों का वितरण करेंगे एवं मतदान के उपरांत उन्हीं मतदान केन्द्रों के सामग्रियों का संग्रहण कार्य भी करेंगे। जिले के समस्त 786 मतदान केंद्रों में मतदान कराने के लिए 3900 से ज्यादा मतदान कर्मियो की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह मतदान दिवस पर मतदान की मॉनिटरिंग करने 91 सेक्टर अधिकारी और 47 सेक्टर पुलिस अधिकारी भी सक्रिय रहेंगे। ड्राय रन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर, सभी एसडीएम और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मतदान सामग्री वितरण का ड्राय रन | सरगुजा टाइम्स