सभी राजस्व निरीक्षक मण्डल में जनसमस्या निवारण शिविर 3 फरवरी को

अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ शासन के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक मण्डल, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाना है। जिले में जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन हेतु सम...
अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ शासन के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक मण्डल, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाना है। जिले में जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन हेतु समय सारिणी जारी कर दी गई है।
जिसमें फरवरी माह के प्रथम शनिवार 3 फरवरी 2024 को जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल में, द्वितीय शनिवार 10 फरवरी 2024 को जिले के सभी तहसीलों में तथा तृतीय शनिवार 17 फरवरी 2024 को जिला मुख्यालय में प्रातः 10 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे।




💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।