जिले में लगातार पीवीटीजी बाहुल्य ग्रामों में लगातार शिविर आयोजित कर और लोगों के घर-घर सर्वे कर वंचित लोगों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने जागरूक भी किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 9 केन्द्रीय मंत्रालयो के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसमें पक्के घर का प्रावधान, संपर्क सड़के, नल से जल/समुदाय आधारित पेयजल, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावासों का निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से पोषण, बहु-उद्देशीय केन्द्रो का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण ग्रिड तथा सोलर पावर के माध्यम से, वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाईल सर्विस की उपलब्धता, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास शामिल है। पीवीटीजी बसाहटों में उक्त मिशन का क्रियान्वयन तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को उपरोक्त 11 गतिविधियों में आवश्यकतानुसार पूर्णतः कवर किया जाना है।
06 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों के साथ होगी पहली बैठक
06 जनवरी शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 12.00 बजे से कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदीपन समस्त जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.00 बजे से सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, बीईओ, सीईओ जनपद, सीएमओ नगर पंचायत के साथ बैठक होगी।




💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।