✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

सरगुजा वनवृत्त में लघु वनोपज संग्रहण से वनवासियों को हो रहा लाभ

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 7 जून 2024दे देखा गया: 681 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 07 जून 2024/ छत्तीसगढ़ शासन लघु वनोपज संघ द्वारा वन धन विकास योजनान्तर्गत निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों का संग्रहण किया जा रहा है।सरगुजा वनवृत्त अंतर्गत शासन एवं लघु वनोपज संघ द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वनोपज...

Advertisement

अम्बिकापुर 07 जून 2024/ छत्तीसगढ़ शासन लघु वनोपज संघ द्वारा वन धन विकास योजनान्तर्गत निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों का संग्रहण किया जा रहा है।सरगुजा वनवृत्त अंतर्गत शासन एवं लघु वनोपज संघ द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वनोपज का संग्रहण संग्राहकों द्वारा किया जा रहा है। सरगुजा वृत्त के मुख्य वन संरक्षक के मार्गदर्शन में सरगुजा वनवृत्त अंतर्गत वर्ष 2024 में जिला यूनियन मनेन्द्रगढ़ एवं कोरिया में मार्च-अप्रैल के सीजन में फूड ग्रेड महुआ का 10 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से संग्रहण किया गया है । जिसमें जिला यूनियन मनेन्द्रगढ़ में 121 संग्राहकों के द्वारा 445.07 क्विंटल एवं जिला यूनियन कोरिया में 27 संग्राहकों के द्वारा 87.55 क्विंटल  फूड ग्रेड महुआ का संग्रहण किया गया । वृत्त स्तर में कुल  532.62 क्विंटल के संग्रहण से 148 संग्राहकों को 5.33 लाख रुपए का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हुआ है।

Advertisement

बता दें कि वन धन विकास योजनांतर्गत महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से  ग्राम स्तर, हाट बाजार स्तर, वन धन विकास केन्द्र स्तर पर महुआ संग्रहण कार्य किया जा रहा है । वहीं दूसरी ओर वन धन विकास स्तर पर संग्रहित वनोपज का प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रसंस्करण किया जाता है, जिससे समूहों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है ।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...