✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

सीएमओ की निगरानी में नगर को स्वच्छ रखने जारी है रात्रिकालीन सफाई अभियान

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 14 जून 2024दे देखा गया: 777 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स 14 जून 2024/सीतापुर/अनिल उपाध्याय. स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत को खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाने नगर में नगर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर के गली मोहल्लों में सालों से जमा कचरा साफ कर नगर को स...

सरगुजा टाइम्स 14 जून 2024/सीतापुर/अनिल उपाध्याय. स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत को खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाने नगर में नगर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर के गली मोहल्लों में सालों से जमा कचरा साफ कर नगर को स्वच्छ बनाया जा रहा है। इस अभियान की कमान नगर पंचायत सीएमओ ने खुद संभाल रखी है।जिनके दिशा निर्देश में सफाईकर्मी नगर से गंदगी साफ करने दिन रात एक कर दिए है।

गौरतलब है कि नगर पंचायत में व्याप्त लचर व्यवस्था के कारण नगर की सारी व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी। साफ सफाई के अभाव में नगर का माहौल काफी दूषित हो गया था। चौक चौराहों के अलावा गली मोहल्लों में जमा गंदगी की वजह से नगर की छवि धूमिल होने लगी थी। लोगों द्वारा सूचित करने के बाद भी नगर पंचायत सफाई को लेकर गंभीर नहीं था। पूर्व में यहाँ पदस्थ अधिकारी केवल कार्यालय तक सीमित होकर रह गए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान हुए फेरबदल में पुराने को हटाकर नए सीएमओ की पदस्थापना की गई। जिसके बाद से नगर के व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।खासकर साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत काफी मुस्तैद नजर आ रही है। नगर के चौक चौराहों से लेकर गली मोहल्लों की सफाई को लेकर अभियान छेड़ दिया गया है।

इस अभियान की कमान खुद सीएमओ ने संभाल रखी है। जिनके निगरानी में सफाईकर्मी दिन रात नगर की साफ सफाई में जुटे हुए है। इस अभियान के तहत नाली से लेकर गलियों में सालों से जमा कचरा साफ किया जा रहा है। इस सफाई अभियान के बाद नगर पंचायत स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपनी खोई  प्रतिष्ठा वापस पाने में कामयाब होगी या नहीं।यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन दिन रात चल रहे सफाई अभियान के बाद नगर का माहौल काफी हद तक स्वच्छ नजर आने लगा है।

इस संबंध में सीएमओ नगर पंचायत ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाना मेरी प्राथमिकता में है। इसके लिए युद्धस्तर पर नगर की साफ सफाई कराई जा रही है। इस अभियान की निगरानी स्वयं मेरे द्वारा की जा रही है। जिसे मूर्तरूप देने में सफाईकर्मी दिन रात एक कर दिए हैं।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...