✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

सीतापुर राजमिस्त्री हत्याकांड: हत्या के विरोध में आदिवासी समाज एकजुट, 2 करोड़ के मुआवजे की मांग। ...पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 8 सितंबर 2024दे देखा गया: 941 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

आईजी ने किया  एसआई और आरक्षक को सस्पेंड… सरगुजा टाइम्स । सरगुजा जिले के सीतापुर -थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमिस्त्री संदीप लकड़ा हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। हत्या के विरोध में आदिवासी समाज एकजुट हो गया है और वहीं जिला प्रशासन से 2 करोड़ के म...

आईजी ने किया  एसआई और आरक्षक को सस्पेंड…

सरगुजा टाइम्स । सरगुजा जिले के सीतापुर -थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमिस्त्री संदीप लकड़ा हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। हत्या के विरोध में आदिवासी समाज एकजुट हो गया है और वहीं जिला प्रशासन से 2 करोड़ के मुआवजे की मांग की है। इस घटना में पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर भी सवाल उठाएं हैं। इधर आंदोलन को बढ़ता देख आईजी सरगुजा ने सीतापुर थाने के उपनिरीक्षक और आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं आरोपी अभिषेक पाण्डेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सीतापुर थाने का घेराव किया। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन समाप्त हुआ। तीन दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है। सर्व आदिवासी समाज ने आरोपियों के गिरफ्तारी और 2 करोड़ मुआवजे के बाद मृतक संदीप लकड़ा का शव लेने की बात कही है।

बता दें कि जिले में तीन माह से लापता राजमिस्त्री की लाश टंकी के नीचे बरामद हुई थी। फिल्म दृश्यम की स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया गया था। 15 फीट खुदाई के बाद पुलिस ने शव निकाला, जो पूरा कंकाल बन गया था। घटना सरगुजा संभाग के मैनपाट के लूरैना गांव हुई थी। राजमिस्त्री संदीप लकड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में जून से लापता हुआ था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पूरी तहकीकात की पर कुछ पता नहीं चला था। जब फिर ठेकेदार और सहयोगियों से दोबारा पूछताछ की गई तब पुलिस को सफलता मिली। राजमिस्त्री संदीप की हत्या कर पानी टंकी निर्माण के लिए खोदे गए नीव में उनके शव को दफनाया गया था।

बता दें कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडे ने मृतक के खिलाफ चोरी की शिकायत मैनपाट थाने में की थी।

पुलिस ने दो दिन पहले ठेकेदार अभिषेक पांडेय और उसके सहयोगियों से कड़ाई से पूछताछ की तो इस वारदात को राज खुला। ठेकेदार और सहयोगियों ने बताया कि चोरी की घटना पर नाराजगी थी। संदीप की पिटाई हुई थी, अगली सुबह संदीप की मौत हो चुकी थी। इसके बाद 60 किलोमीटर दूर ले जाकर पानी टंकी के लिए खोदे गए नीव में संदीप का शव गाड़ दिए और उस पर पानी टंकी बना दी थी।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...