✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

सुव्यवस्थित निर्वाचन कराने तैयारी जोरों पर, कलेक्टर और एसपी ने मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 11 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 1240 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैयार किए गए मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने य...

Advertisement
अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैयार किए गए मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना कक्ष, आवागमन व्यवस्था, पहुंच मार्ग, विधानसभावार वाहन पार्किंग व्यवस्था, भवन में बिजली व्यवस्था, पानी व्यवस्था, शौचालय, बैठक व्यवस्था, आरओ कक्ष, ऑब्ज़र्वर कक्ष  आदि का अवलोकन किया तथा सभी कार्य जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राउंड की साफ- सफाई कर व्यवस्थित किए जाने कहा। एसपी श्री शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने सभी व्यवस्था दुरुस्त किए जाने निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने निर्माणाधीन नवीन विश्राम गृह का भी अवलोकन किया तथा निर्वाचन के समय अतिथियों के रुकने हेतु सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूर्ण कराए जाने निर्देशित क़िया। इसी प्रकार कलेक्टर श्री कुंदन ने जिला कलेक्टरेट परिसर में निर्माणाधीन नवीन कम्पोजिट बिल्डिंग का भी जायजा लिया तथा निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों के सम्पादन हेतु यथोचित व्यवस्था कराए जाने निर्देशित किया। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, एसडीएम अंबिकापुर, ईई पीडब्ल्यूडी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...