✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट की जानकारी के साथ-साथ पोलिंग पार्टी व पूरी मतदान प्रक्रिया के सम्बंध में दिया गया प्रशिक्षण

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 4 अप्रैल 2024दे देखा गया: 1404 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 04 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुव्यवस्थित संचालन हेतु सरगुजा जिले के निर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में  सेक्टर ऑफिसर एवं रिजर्व दल के प्रशिक्ष...

Advertisement
अम्बिकापुर 04 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुव्यवस्थित संचालन हेतु सरगुजा जिले के निर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में  सेक्टर ऑफिसर एवं रिजर्व दल के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिले में 109 अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें अंबिकापुर विधानसभा में मुख्य दल एवं रिजर्व दल मिलकर कुल 35 सेक्टर अधिकारी, लुण्ड्रा विधानसभा में 36 और सीतापुर विधानसभा में 37 सेक्टर अधिकारी होंगे। जिले के ऐसे मतदान केंद्र, जो भटगांव विधानसभा में आते हैं, उनके लिए 01 सेक्टर अधिकारी बनाए हुए हैं। प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों को सेक्टर अधिकारियों के दायित्व, ईव्हीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट की जानकारी के साथ-साथ पोलिंग पार्टी व पूरी मतदान प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों  के बारे में विस्तार से बताया गया। सेक्टर अधिकारियों एवं रिजर्व दल को प्रशिक्षण प्रदाता धौरपुर अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.एस. ठाकुर, सहा. प्राध्यापक डॉ. राजकमल मिश्रा, डॉ.एस.एन. पाण्डेय, श्री अनिल सिन्हा, डॉ. दीपक सिंह, डॉ आनंद कुमार, श्री संजीव कुमार लकड़ा, डॉ. नीलाभ कुमार, श्री अखिलेश द्विवेदी, डॉ. पीयूष पाण्डेय, श्री सी.के. मिश्रा, प्रधान पाठक श्री एस.के. नायर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...