✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

“स्वच्छ तीर्थ अभियान“ के तहत मंदिरों और धार्मिक स्थलों में की जा रही सफाई

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 16 जनवरी 2024दे देखा गया: 1396 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 16 जनवरी 2024/ आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस शुभ अवसर पर प्रदेश में उत्सव का वातावरण है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ तीर्थ अभियान“ का आगाज किया है। धार्मिक व पवित्र स्थलों...

Advertisement
अंबिकापुर 16 जनवरी 2024/ आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस शुभ अवसर पर प्रदेश में उत्सव का वातावरण है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ तीर्थ अभियान“ का आगाज किया है। धार्मिक व पवित्र स्थलों  को साफ और कचरा मुक्त रखने, मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत देशभर में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान के द्वारा मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सफाई किया जाना है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के निर्देशन में जिले में भी प्रमुख धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आमजन सहभागिता निभाकर उत्साह के साथ मन्दिर-देवालयों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। बीते मंगलवार को नगर निगम अम्बिकापुर के महामाया मन्दिर, ब्रम्ह वार्ड के राम मंदिर, गांधीनगर के हनुमान मंदिर एवं साईं मन्दिर सहित अन्य स्थलों की सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनसामान्य सभी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...