✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण…

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 13 अगस्त 2023दे देखा गया: 237 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

कोरिया न्यूज: स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2023 की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल में आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अपर कलेक्टर नंदिनी साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, बैकुंठपुर एसडीएम...

Advertisement

कोरिया न्यूज: स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2023 की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल में आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अपर कलेक्टर नंदिनी साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन रामानुज उ.मा.वि के मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर होगा तत्पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह की मौजूदगी में अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। शासन के निर्देशानुसार इस स्वतंत्रता दिवस पर परेड तथा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।

Advertisement

कलेक्टर श्री लंगेह ने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, मार्च पास्ट, पुरस्कार वितरण आदि के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों के तहत कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...